आस्थाखास-मेहमान

राज्यपाल के अनुमोदन पर यूपी के 32 जनपदों में जारी हुई 56 लोक अदालत के सदस्यों की सूची

■ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के अनुमोदन पर मऊ में हरिद्वार राय व अभिषेक कुमार गौरव बने स्थाई लोक अदालत मऊ के सदस्य

( आनन्द कुमार )

लखनऊ। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 अधिनियम संख्या 39 सन् 1987 की धारा 22 ख की उपधारा 2 के खण्ड (ख) के अधीन के शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की संस्तुति पर विभिन्न जनपदों में स्थाई लोक अदालतों में सदस्य के रुप में नाम निर्दिष्ट करती हैं। यह प्रेस विज्ञप्ति उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन के प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी तथा विशेष सचिव अपर सचिव एवं अपर विधि परामर्शी ने जारी की।
इस क्रम में मऊ में जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी क्रिमिनल हरिद्वार राय को मऊ जनपद का स्थाई लोक अदालत का सदस्य नामित किया गया है। उनको यह जिम्मेदारी मिलने से जनपद के अधिवक्ताओं सहित आमजन में काफी खुशी है श्री हरिद्वार राय इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई करने के बाद जनपद आजमगढ़ में वकालत शुरू किए बाद में विकास पुरुष स्वर्गीय कल्पनाथ राय द्वारा मऊ को जिला बनाने के बाद यहां स्थापित दीवानी सत्र न्यायालय में वे अधिवक्ता के रूप में सेवा देते हुए आ रहे हैं वह सेंट्रल बार एसोसिएशन के चार बार महामंत्री रह चुके हैं उनके मनोनयन पर अधिवक्ता पत्रकार सामाजिक लोग एवं विभिन्न दलों के राजनीतिक लोगों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।
इसके साथ ही मऊ में सदस्य के रूप में अभिषेक कुमार गौरव को भी बनाया गया है। इसके अलावा वाराणसी से श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव व श्री प्रकाश मिश्रा, गाजीपुर मनोज कुमार, जौनपुर रमेश चंद्र राय व विजय शंकर श्रीवास्तव, देवरिया विजय कुमार यादव, संत कबीर नगर जनपद में दिनेश कुमार अग्रवाल, सिद्धार्थनगर जयशंकर प्रसाद मिश्रा, श्री कृष्ण प्रकाश चतुर्वेदी, सोनभद्र आशीष कुमार मिश्रा व सी. शल्क शेखर कात्यान, प्रतापगढ़ चंद्रशेखर उपाध्याय, औरैया रवि कांत तिवारी व श्रीमती विनीता पांडेय, मथुरा प्रतिभा शर्मा व श्रीमती अंजू रानी, चित्रकूट आनंद कुमार, पीलीभीत डॉ तृप्ति मिश्रा, इटावा आनंद स्वरूप त्रिपाठी,
सिद्धार्थनगर जयशंकर प्रसाद मिश्रा व श्री कृष्ण प्रसाद चतुर्वेदी,
महाराजगंज श्रीमती गुंजा राय व प्रियंका तिवारी, श्रावस्ती विभाकर शुक्ला व अंकिता सिंह, भदोही श्रीमती सीमा श्रीवास्तव व मनोज कुमार मिश्रा, अंबेडकर नगर सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा व श्रीमती अनामिका वर्मा, भदोही श्रीमती सीमा श्रीवास्तव व मनोज कुमार मिश्रा को यह दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही बागपत सीमा रानी, कासगंज बसंत कुमार शर्मा व डॉक्टर सपना अग्रवाल, सुल्तानपुर डॉक्टर मृदुला राय व रमेश चंद यादव, महोबा श्रीमती अनीता खरे व सैय्यद सरकार हैदर आब्दी, गौतमबुद्ध नगर श्रीमती बिब्बन शर्मा, श्रीमती कुमकुम नागर, हमीरपुर गणेश सिंह, ईश्वरी प्रसाद यादव, जालौन सुन्दर लाल, जेपी नगर अमरोहा मोहम्मद मतीन व सिराज अहमद, लखीमपुर खीरी से श्रीमती भावना सिंह व श्रीमती अलका सिंह, हाथरस से हेमंत राज सिंह व मनीष कौशिक, फर्रुखाबाद वशीर खान गाजी व रविंद्र कुमार माथुर, फतेहपुर डॉक्टर सोमारू सिंह कुशवाहा व आदित्य प्रकाश, फिरोजाबाद राजू भारती व लल्तेश प्रीति को उनके उनके जनपद में स्थाई लोक अदालत के सदस्य के रूप में नामित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *