अपना जिला

ABVP ने कोरोना काल में अपने अभिभावक का जान गवां चुके बच्चों के फीस माफी के लिए दिया ज्ञापन

मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ अपने स्थापना कॉल से ही छात्र हित एव राष्ट्र हित मे सहयोग करते हुए आ रहा है इसी क्रम में विद्यार्थी परिषद के मऊ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा मऊ जिले की जिला प्रमुख वीना गुप्ता के नेतृत्व में सरकार के गाइडलाइन द्वारा कोरोना महामारी से अपने अभिभावकों की जान गवां चुके, असहाय, निर्धन, तथा अपने माता पिता से वंचित विद्यार्थियो के लिए किसी भी विद्यालय में शुल्क माफी द्वारा विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर सके तथा विद्यार्थियो के आर्थिक स्थिति को देखते हुए शुल्क कटौती के संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को ज्ञापन दिया गया। तथा विद्यार्थी परिषद शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए देश समाज के प्रत्येक महत्वपूर्ण विषय को लेकर अग्रणी भूमिका में रहते हुए कार्य करने वाला छात्र संगठन है, विद्यार्थी परिषद कोरोना वैश्विक महामारी के समय विद्यार्थी एव अन्य लोगों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद को अवगत कराते हुए विगत दो माह में कोरोना के दूसरे चरण की वैश्विक महामारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु हुई है। अपने मऊ जनपद में भी अनेकों विद्यार्थी इस कोरोना महामारी में अपने माता पिता की जान गवाए है, जिससे उनकी आर्थिक स्त्रोत समाप्त सी हो गई है तथा विद्यालय द्वारा लिया जाने वाला उनका सम्पूर्ण शुल्क माफ किया जाय, जिससे उन्हें आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सके तथा इस परिस्थिति मे ऐसे विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके, जिससे वे सभी विद्यार्थी अपना भविष्य उज्जवल कर सके। ज्ञापन देने में जिला सोशल मीडिया प्रमुख शुभम गुप्ता, मऊ नगर मंत्री ओमकार, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख आशुतोष, छात्र नेता शिवम गुप्ता, मीडिया प्रमुख सूरज मल्होत्रा, धीरज सिंह, मऊ जिला संगठन मंत्री अनूप भारत जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *