चर्चा में

जानिए, कोरोना वायरस से जुड़ी उत्तर प्रदेश की ताजा जानकारियां….

• कोविड-19 के उपचार में प्लाज्मा थैरेपी के सकारात्मक परिणामों के समाचार मीडिया में आए हैं। इसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं कि इस उपचार विधि का अध्ययन करते हुए प्रदेश में भी प्लाज्मा थैरेपी को आगे बढ़ाया जाए.

• 1,242 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में तथा 10,800 लोगों को ‘फैसिलिटी क्वारंटाइन’ में रखा गया है:

• प्रदेश में 15 टेस्टिंग लैब क्रियाशील हैं, कल 3,039 सैम्पल टेस्टिंग हेतु भेजे गए, जिसमें से 2,800 सैम्पल टेस्ट किए गए। अब तक 34,285 लोगों के सैम्पल टेस्ट किए गए, जिसमें से 32,991 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

• प्रदेश के 09 जनपद, कोरोना संक्रमण मुक्त हो गए हैं। 53 जिलों से अब तक 1,294 कोरोना पाॅजिटिव के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 1,134 मामले एक्टिव हैं। अब तक 140 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं.

• कुल 55.12 लाख लीटर दूध उपार्जन के सापेक्ष 36.90 लाख लीटर दूध का वितरण, 21,322 डिलीवरी वैन के माध्यम से किया गया है.

• डोर-स्टेप-डिलीवरी व्यवस्था के अन्तर्गत 21,905 किराना स्टोर क्रियाशील हैं, जिनके माध्यम से 50,938 डिलीवरी मैन आवश्यक सामग्री पहुंचा रहे हैं। फल एवं सब्जी वितरण व्यवस्था के अन्तर्गत कुल 47,470 वाहनों की व्यवस्था की गयी है.

• ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना”‘ के अन्तर्गत प्रदेश में प्रचलित कुल 3,56,45,732 राशन कार्डों के सापेक्ष 3,04,47,247 कार्डों पर 6,35,694.915 मी. टन खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया गया है.

• प्रदेश में 754 सरकारी तथा 1,321 स्वैच्छिक कम्युनिटी किचन के माध्यम से 13,56,987 लोगों को फूड पैकेट्स वितरित किए गए हैं.

• प्रदेश में अब तक 348 हॉट स्पॉट चिन्हित करते हुए 29,68,481 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में 1,457 डोर स्टेप डिलीवरी मिल्क बूथ एवं मैन के द्वारा दूध वितरित किया जा रहा है

• तबलीगी जमात के 45 विदेशी सदस्यों पर एफआईआर दर्ज करते हुए 259 पासपोर्ट जब्त किए गए हैं.

• तबलीगी जमात के 2,872 लोगों को चिन्हित कर उनका टेस्ट किया गया है। सभी 325 विदेशी व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण करके ‘क्वारंटाइन’ किया गया है.

• प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ाई से नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 452 मामलों को संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है.

• कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 633 लोगों के खिलाफ 499 एफआईआर दर्ज करते हुए 222 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

• प्रदेश की 39,520 औद्योगिक इकाइयों से सम्पर्क किया गया, जिनमें 38,919 इकाइयों द्वारा अपने श्रमिकों को लगभग ₹570.15 करोड़ के वेतन का भुगतान किया जा चुका है.

• एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पूर्वांचल एवं बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से 7,500 मजदूर एवं 1,000 अन्य स्टाफ मिलाकर लगभग 8,500 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है.

• मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की है कि अगर कहीं कोई बीमार होता है तो वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित किए गए अस्पतालों में ही इमरजेंसी सेवा का लाभ लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *