उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यूपी मंत्रीमंडल में मऊ के एके शर्मा बने मंत्री

० योगी आदित्यनाथ लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक बने डिप्टी सीएम

( आनन्द कुमार )

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को गोरखपुर के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के योगीराज द्वितीय पारी का आगाज ऐतिहासिक क्षणों को समेटे हुए भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ के प्रांगण में हजारों हजार लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुई मुख्यमंत्री के पद पर योगी आदित्यनाथ ने शपथ लिया।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल 2022

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री
बृजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री

कैबिनेट मंत्री

सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, श्रीमती बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जय वीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविन्द कुमार शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद,

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार…

नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रविंद्र जायसवाल संदीप सिंह, श्रीमती गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जयन्त प्रताप सिंह राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दया शंकर मिश्र दयालु।

राज्य मंत्री…

मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गोंड, बलदेव,

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जिनकी मौजूदगी यादगार के रूप में बनी रही। उसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मंत्री नितिन गडकरी के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित देश की कई जाने-माने उद्योगपति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *