भाजपा ने UP के तीन जनपदों के जिलाध्यक्ष बदले

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के तीन जनपदों के नये जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की, जिसमें विमल शर्मा मेरठ, संजीव राजपूत इटावा व अमर किशोर कश्यप गोंडा के जिला अध्यक्ष बनाए गये। जिलाध्यक्ष बदलने के इस घोषणा को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़ कर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कुछ और जनपदों में यह बदलाव हो सकता है।



