गूंज एक गुहार सेवा समिति के लोगों ने वृद्धाश्रम व फुटपाथ के बच्चों संग स्वतंत्रता दिवस मनाया

मऊ। गूंज एक गुहार सेवा समिति के लोगों ने 75 वां स्वतंत्रता दिवस वृद्धाश्रम व फुटपाथ के बच्चों संग मनाया। जश्ने आजादी के जश्न में जोश के साथ संगठन के लोगों ने स्वाधीनता का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुहम्मदाबाद गोहना के बरामदपुर स्थित वृद्धा आश्रम में मौजूद सबसे बुजुर्ग महिला भागीरथी देवी के द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात वहां मौजूद सभी वृद्धजनों में से महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को शर्ट और पैंट के कपड़े के साथ ओम् लिखा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी बुजुर्गों के बीच बैठ गूंज परिवार के एक-एक सदस्य ने भोजन किया और उनकी जरूरत के सामान जैसे साबुन, सर्फ, ब्रश, पेस्ट आदि चीजों का भी वितरण किया गया। ममता जायसवाल, अनीता, संतोष, रवि, प्रतीक, संजय जयसवाल साथ ही साथ डी. सी. एस. पीजी कालेज के आस पास एवं अपने एन.जी.ओ के बच्चों के साथ इंजॉय एवं सारे अमूल्य लोग जो पूरे कार्यक्रम में साथ रहे उनका अंतर्मन से आभार।





