अपना जिला

मऊ के उमैर ने मनोज राय को बधाई के साथ दी हनुमान जी की मूर्ति, हुए भावुक

(आनन्द कुमार )

मऊ। भारतीत जनता पार्टी से मऊ जनपद के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद मनोज राय को उनके घर जाकर इस उपलब्धि की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। छात्र जीवन से विधायक व सांसद बनने का सपना संजोए और अपने जीवन का एक लम्बी पारी व्यतीत कर चुके मनोज राय को जनपद के प्रथम नागरिक, जिला पंचायत अध्यक्ष का पद मिलने के बाद उनके समर्थकों, शुभचिंतकों,बुनकर, व्यापारी, चिकित्सक, अध्यापक, प्रोफेसर, भाजपा नेताओं सहित गैर दलों के लोगों में भी खुशी का लहर है।

Apnamau

बधाई देने का क्रम नामांकन के दिन से लेकर आज प्रमाण पत्र मिलने तक जारी है। जिले के ही पुराघाट के उमैर व परवेज अख्तर जब अपने साथियों के बधाई देने जब पंहुचे तो सबसे पहले तो बुके देकर सम्मानित किया। उसके बाद से जैसे ही उमैर ने जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय को पालिथीन से निकाल कर हनुमान जी का मूर्ति दिये तो कुछ पल के लिए मनोज राय भावुक हो गये। वहां पर मौजूद लोगों ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम एकता का इससे बड़ा कोई संदेश नहीं हो सकता।

मनोज राय ने कहा यह तोहफा मेरे लिए अनमोल है इसे संभाल कर रखूंगा। उमैर ने बातचीत में बताया कि बड़े भाई मनोज राय से जब भी मिला हूं गर्मजोशी से मिलते हैं हमेशा बड़े भाई का प्यार देते हैं।

Mau news


इस अवसर पर अब्दुसमी, अब्दुल्ला, मास्टर एखलाक, मास्टर फुजैल सहित अनेकों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *