मुकुल गोयल बने यूपी के नए पुलिस महानिदेशक
आईपीएस अफसर मुकुल गोयल यूपी के नए पुलिस महानिदेशक बने।
1987 बैच के IPS हैं मुकुल गोयल

हितेश चंद्र अवस्थी गुरुवार को ही इस पद से रिटायर हुए हैं।
मंगलवार की शाम आईपीएस मुकुल गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।
प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।
मुकुल गोयल ने आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने के बाद एमबीए भी किया था।
वो यूपी के आजमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक और वाराणसी, गोरखपुर, सहारनपुर व मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं।
