अपना जिला

राज्यकर व खाद्य औषधि प्रशासन के तत्वाधान में व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

मऊ। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को नगर में राज्यकर व खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के तत्वाधान में व्यापारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुरानी तहसील से यात्रा शुरू होकर ब्रह्मस्थान, फातिमा चौराहा होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय तिराहा (गाजीपुर) पर पहुंचकर समाप्त हुई।

गौरतलब हो कि पिछले एक वर्षों से चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष के दौरान 13 अगस्त से देश के सभी नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है। जिसके तहत जनपद में भी विभिन्न संगठनों द्वारा जोर शोर से तिरंगा वितरण व लगाए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इसी क्रम में शनिवार को राज्य कर सहायक आयुक्त रामानुज मिश्रा व सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि सुरक्षा प्रशासन एस के त्रिपाठी के तत्वाधान में व्यापारियों द्वारा एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि पिछले 1 सप्ताह से उनके संगठन द्वारा तिरंगा वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। आज 13 अगस्त को हर घर तिरंगा लगाया जाना सुनिश्चित करने के क्रम में पुनः जागरूकता यात्रा निकालकर लोगों को जागरुक करने का कार्य किया गया है।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त राज्यकर आशीष मिश्रा, प्रसाशनिक अधिकारी राज्यकर मनोज कुशवाहा, सहायक आयुक्त अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एस के त्रिपाठी, खाद्य निरीक्षक रामानंद, औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, जिलामहामंत्री श्रीराम जायसवाल अश्वनी सिंह, दिलीप तानवानी, मांधाता राय, अनुज गुप्ता, विमलेश यादव, अतुल गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रवीण चंद, रविकांत सिंह, डब्लू गुप्ता, सुनील मौर्य, सुगंध लोहिया इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *