अपना जिला

समाधान दिवस पर पंहुचे 33 फरियादी, दो का समाधान

घोसी/मऊ । स्थानीय कोतवाली के परिसर में जिलाधिकारी मऊ अरुण कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाधान दिवस संपन्न हुआ । जिसमें कुल 33 फरियादियों ने अपनी फरियादें जिलाधिकारी मऊ के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमें मौके पर मात्र दो ही समस्याओं का समाधान हो सका। संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया।
जिलाधिकारी मऊ अरुण कुमार ने समाधान दिवस में उपस्थित राजस्वकर्मियों को संबोधित करते हुए कहाकि जनता से जुड़ी समस्याओं के प्रार्थना पत्रों को प्रमुखता से लेकर निष्पक्षता पूर्वक मौके की भौतिक सत्यता के साथ जांच कर समाधान कराये ।जिससे लोगों को कानून पर विश्वास बना रहे। जनता दर्शन, मुख्यमंत्री पोर्टल ,जनसुनवाई ,जिलाधिकारी कार्यालय सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थना के निस्तारण पर बरती जाने वाली कोताही पर नाराजगी जताते हुए शीघ्रता लाने को कहा। कहाकि जनता की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी ।वही पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने अपने मातहतों पर जनपद कार्यालय से आये प्रार्थना पत्रों के निराकरण में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रमुखता से निराकरण करने को कहा। कहाकि आप सभी जनता की समस्याओं का समाधान निष्पक्ष भाव से मौके की सत्यता की परख कर करें।जिससे जनता का कानून के प्रति विश्वास बना रहें।उन्होंने कहाकि किसी भी हाल में लापरवाही क्षम्य नही होगा ।
क्षेत्राधिकारी उमाशंकर उत्तम ने कहाकि पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में चाहिए कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से ले और आपसी सुलह समझौतों के आधार पर समाधान कराये ताकि किसी प्रकार की घटना होने से पहले ही उस पर नियंत्रण किया जा सके ।उन्होंने जनता से अपील किया कि किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसकी सूचना निः संकोच सक्षम अधिकारियों को दे।जिससे उसका समाधान किया जा सके।इस अवसर पर जिलाधिकारी मऊ अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार, सीओ उमाशंकर उत्तम ,प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, मनीष मणि त्रिपाठी,अजीत कुमार सहित राजस्वकर्मी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *