पौधरोपड़ महाभियान को सफल बनाने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जनप्रतिनिधियों से लाइव संवाद
पौधरोपड़ कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने हेतु पालिका भी प्रतिबद्ध-अरशद जमाल
मऊनाथ भंजन। आज सूबे के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रदेश भर के महापौर, पार्षदगण, नगर निगम, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, सभासदगण, व नगर पंचायत तथा ग्राम प्रधानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में जनप्रतिनिधियों से बात करते हुये मा0 मुख्यमंत्री ने पर्यावरण की रक्षा तथा प्रकृति को अधिक से अधिक मूल रूप में बनाये रखने हेतु पौधरोपड़ के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के संदर्भ में विस्तार से बात चीत की। उन्होंने प्लास्टिक के प्रयोग से उत्पन्न होने वाली संभावित भयावह स्थिति से भी अवगत कराया। उन्होंने महापौर, पार्षदगण, नगर निगम तथा नगर पंचायत एवं नगर पालिकाओं के अध्यक्षों एवं सभासदगण से लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ रहे कदम के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिये मानसरोवरों, नदियों एवं हर उस जगह पर जहां पर्याप्त स्पेस उपलब्ध हांे पौध रोपित किया जाना अति आवश्यक है। इस पौधरोपड़ महाभियान को प्रोत्साहन देते हुये उन्होंने आह्वान किया कि वन विभाग के साथ सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों, सेवा संस्थाओं एवं अन्य संगठनों के साथ साथ आम जन को भी इस अभियान के साथ जुटना चाहिये। मुख्मंत्री ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा नितांत आवश्यक है इसके लिये वर्ष 2024-25 में 36.50 करोड़ पौधांे के रोपड़ का लक्ष्य तय किया गया है। इस संदर्भ में नगर विकास विभाग को 44.97 लाख पौध रोपड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस लाइव संवाद के उपरान्त पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि इस समय पूरे विश्व में गर्मी की शिद्दत विक्राल रूप लेती जा रही है। इसका कारण ग्लोबल वार्मिगं ही है। उन्होंने कहा कि पौधरोपड़ हमारे पर्यावरण को संतुलित करने के लिये एक प्राकृतिक निश्चित उपाय है। हम सभी के संयुक्त प्रयास से इस उपाय को मूर्त रूप देकर पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। अरशद जमाल ने कहा कि यही कारण है कि जलस्तर काफी तेजी से नीचे खिसक रहा है जो हमारे लिये चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हम संयुक्त रूप से प्लास्टिक का प्रयोग न कर, पौधरोपड़ एवं वाटर हार्वेस्टिंग (जलसंरक्षण) के माध्यम से जलस्तर को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं। यह हमारी परम जिम्मेदारी है। श्री जमाल ने बताया कि नगर पालिका मऊ भी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हुये पौधरोपड़ के अपने निर्धारित लक्ष्य में इजाफा करेगी। पर्यावरण को सुरक्षित बनाने हेतु पालिका भी पौधरोपड़ करने हेतु प्रतिबद्ध है।
मुख्मंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग में पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, सभासदगण, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार एवं अन्य पालिका के अधिकारीगण शामिल रहे।
दिनाँकः 18.07.2024
अहमद शकेब अर्सलान
नगर पालिका परिषद
मऊनाथ भंजन, मऊ
