अपना जिला

‘ताने-बाने के शहर मऊ के कपड़ा उद्योग की लौटेगी रौनक’- शक्ति सिंह

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा भाजयुमो पश्चिम बंगाल के प्रभारी शक्ति सिंह ने मऊ में बुनकरों से मुलाकात की और कपड़ा उद्योग के मौजूदा हालात पर चिंता जाहिर कर कहा कि ‘एक समय था मऊ का कपड़ा उद्योग गुजरात के कपड़ा उद्योग को कड़ी चुनौती देता था जिससे हजारों घर और लाखों लोगों का पेट पलता था पर गुजरात सरकार ने उद्योगों को बढ़ाने के लिए काम किया,सब्सिडी दी,कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित की,आधुनिक मशीने उपलब्ध करवायी,बाजार की व्यवस्था की जिससे कपड़ा उद्योग गुजरात की पहचान बना और मऊ यहाँ व्यवस्थाएं छोड़िए बुनकरों और इस कारोबार से जुड़े लोगों का हालचाल लेने वाला कोई नही है

नतीजा बुनकरों और इस कारोबार से जुड़े लोग मुफलिसी में जीने को मजबूर हुए जिन लोगों ने व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास किया उनको बाजार नही मिला जिसके कारण रेट कम मिला बहुत दिनों बाद 2017 में सरकार बदली पूज्य योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री बने जिन्होंने उद्योगों का विकास सरकार की प्राथमिकता में रखा निवेशों को आकर्षित भी किया पर मऊ के बुनकरों की झोली खाली रही कारण इनकी बात,इनकी समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने वाला कोई नही था।

एक अदद इच्छाशक्ति वाले नेतृत्व की कमी आज लाखों लोगों को मुफलिसी में जीने को मजबूर कर रही है पर अब समय है बदलाव का मैं आपसे से वादा करता हूँ कि मऊ के कपड़ा उद्योग को फिर से आधुनिक तकनीकों से लैस कर मऊ की पहचान के रूप में स्थापित करना मेरी प्रथमिकता है जिसका सीधा लाभ बुनकरों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से इस उद्योग से जुड़े लोगों को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *