अपना जिला

ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत

मऊ। इन्दारा जंक्शन के पश्चिमी कैबिन से एक सौ मीटर पश्चिम मंगलवार की भोर में एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 38वर्ष की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने महिला का सिर कटा शव देखकर हो हल्ला मचाया, तो लोगों की भीड़ लग गई। ट्रेन की चपेट में आने के कारण महिला के सिर के कई टुकड़े हो गए। जिसके चलते शव की पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी द्वारा शव की पहचान न होने पर महिला की लाश मर्चरी में रख दिया दिया। ताकि बाद में शिनाख्त किया जा सकें।
ग़ौरतलब हैं कि ट्रेन से कटकर जान देने वाले अधिकांश लोग इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास ही आते हैं। उक्त महिला का शव भी उक्त केबिन से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। जिससे अनुमान लगाया जाता हैं कि उक्त महिला भी आत्महत्या के इरादे से यहां आई होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *