चर्चा में

‘स्वच्छता’ को सीएम का सम्मान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों के पुरस्कार वितरण समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया…इस दौरान सीएम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया…मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि

– ‘मुझे प्रसन्नता है कि देश की इस वर्ष की स्वच्छता की जो रैंकिंग आई है, उसमें कुछ नगरों व निकायों ने अच्छा स्थान प्राप्त किया है, लेकिन अभी इसमें बहुत कुछ किया जाना है’
 
-‘पहले स्वच्छता की टॉप 100 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश का सिर्फ एक नगर निगम वाराणसी था, लेकिन इस बार संख्या बढ़ी है। गाजियाबाद ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके लिए मैं वहां की पूरी टीम को बधाई देता हूं’
 
-‘मैं उन सभी नगर निकायों को बधाई देता हूं जिन्होंने विभिन्न फोकस एरियाज को ध्यान में रखते हुए कुछ विशिष्ट करने का प्रयास किया है

-‘हमारे प्रदेश के 653 नगर निकायों में 4.5 करोड़ से अधिक की आबादी निवास करती है। इतनी बड़ी आबादी के ट्रैफिक मैनेजमेंट और सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के साथ-साथ नगर निकायों को देश में अच्छा स्थान दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है’

-‘नगरीय क्षेत्रों में अगर हम नियमित सफाई, ट्रैफिक मैनेजमेंट, फेरी नीति, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ठीक कर लें और लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर लें तो आपका नगर निकाय आदर्श बन सकता है’

-‘अगर आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में एक-एक घंटा सुबह और शाम भ्रमण कर लें तो आप देखेंगे कि सुधार तेजी से होने लगेगा’

-‘एक वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में 72 लाख और शहरी क्षेत्रों में 5 लाख 35 हजार व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए हैं’

-‘मैं आप सभी का आह्वान करता हूं कि पूरे जनपद के लिए क्या कुछ किया जा सकता है, इसकी एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए’

-‘हमें बेसलाइन सर्वे के अनुरूप ऐसे लोगों को व्यक्तिगत शौचलय उपलब्ध कराने हैं, जो अब तक इस सुविधा से वंचित रह गए हैं’

-‘आप सभी से मेरा आह्वान है कि स्वच्छता कार्यक्रमों में जनसहभागिता भी सुनिश्चित की जाए’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *