नपा ने 10.61 लाख रूपये की लगत से निर्मित कार्याें का लोकार्पण
● एक माह के भीतर बन्धा रोड का निर्माण हो जायेगा पूर्ण, अवाम को जल्द ही करेंगे समर्पित, यातायात नियमों का पालन करने की भी दी सलाह-तय्यब पालकी
मऊ। नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नं0 6 परदहां में सोमवार को अतुलचन्द दूबे से हरेन्द्र सिंह व सुनिल सिंह तक लगभग 10.61 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले मिट्टी भराई, नाली, पटिया व खडंजा कार्यों का लोकार्पण सभासद दिनेश कुमार सिंह तथा क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वार्ड सभासद दिनेश कुमार सिंह ने पालिकाध्यक्ष का भब्य स्वागत करते हुये इनके द्वारा नगर को सुन्दरीकृत किये जाने वाले निर्माण एवं विकास कार्याें हेतु सराहना की। उन्होंने कहा कि तय्यब पालकी ने नगर में तेजी से विकास कर लोगों को राहत पहुँचाने वाली हर आवश्यक सुविधायें उपलब्ध करायी हैं।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने कहा कि नगर के आवागमन एवं अवामी सुविधा से आम लोगों को लाभ पहुँचाने तथा विद्यमान समस्याओं की जानकारी बटोरने हेतु ही मैंने पालिका परिसर में ‘हेल्प डेस्क’ की स्थापना की है, जिस की मानीटरिंग भी मैं स्वयं कर रहा हूँ। नगर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने हेतु भी सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में उन्होंने अवाम से अपील की है कि सुबह कूड़ा उठा लिये जाने के बाद आप पुनः कूड़ा बाहर न निकालें बल्कि उसे अपने घरों में ही सुरक्षित कर लें। अगले दिन हमारे सफाई कर्मी उसे आपके घरों से एकत्र कर लेंगे। इसी प्रकार कचड़ा सड़क पर न फेंके, सड़कों एवं दीवारों पर न थूकें, दीवारों पर न लिखें, पानी व बिजली बचायें, पौधा रोपण करें, आवागमन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें। इस प्रकार एक तरफ शहर साफ रहेगा तो दूसरी ओर हमारे नगर का वातावरण भी स्वच्छ एवं स्वस्थ्य बना रहेगा तथा हमारी यात्रा भी सुरक्षित होगी। श्री पालकी ने बताया कि संगत घाट से भदेसरा तक बन्धा रोड पर सी0सी0 रोड का निर्माण तेजी से अन्तिम रूप ले रहा है। इस सम्बन्ध में उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले माह यह कार्य भी पूर्ण हो जायेगा। इसके पूर्ण होते ही इसे भी जल्द ही अवाम को समर्पित कर दिया जायेगा। श्री पालकी ने नगरवासियों को आश्वस्त करते हुये कहा कि नगर के विकास एवं अवाम के हित से सम्बन्धित हर कार्य वरीयताक्रम में बोर्ड द्वारा पूर्ण किये जायेंगे।
ज्ञातब्य रहे कि सफाई के क्रम में वार्ड नं0 36 शेखदामूपुरा (बागचा) में वार्ड सभासद प्रतिनिधि नसीम अख्तर की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने वार्ड वासियों में ब्लू एवं हरी डस्टबिन वितरित की, जिसका उद्देश्य यह है कि लोग अपने घरों से ही गीला एवं सूखा कूड़ा अलग कर के रखें ताकि पालिका सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा अलग-अलग एकत्र कर लिया जाये।
लोकापर्ण के इस अवसर पर वार्ड सभासदगण दिनेश कुमार सिंह नसीम अख्तर व जय प्रकाश सिंह, अनिल कुमार, राजन सिंह, गणेश प्रसाद, पी0एन0 सिंह, अजय सिंह एड0, विनोद कुमार सिंह, शिवमुनी सिंह, अफजाल अहमद, असरार अहमद, शकील अब्बू, इकबाल सिंघानिया, नेयाज अहमद, जफरुल्लाह, एजाज अहमद, हस्सान नोमानी, अब्दुलवदूद, हाजी मुश्ताक, मुहम्मद शाहिद, अनवार भोला आदि के इलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
दिनाँकः 2.07.2018
सालिम अंसारी
मीडिया प्रभारी

