पुलिस की मदद से घर आई ‘मुस्कान’
उत्तर प्रदेश पुलिस जब किसी काम में जी जान से जुट जाती है…तो उस काम को पूरा करके ही दम लेती है…इसकी बानगी एक फिर हमीरपुर में देखने को मिली…जहां कि कोतवाली सदर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान को तय समय से पहले ही पूरा कर दिया…दरअसल सदर पुलिस गुम हुई 5 साल की मुस्कान को सूचना मिलते ही खोजकर परिजनों को सौंप दिया…जिसके बाद से मुस्कान के परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है…वहीं अपने परिवार वालों से मिलने के बाद मुस्कान के चेहरे पर भी बेहद खुशी है.

