बलिया पुलिस की पकड़ में आए 9 वाहन चोर
एक तरफ उत्तर प्रदेश के नोएडा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है…तो वहीं पूर्वांचल के बलिया जिले की पुलिस को भी एक बड़ी सफलता हासिल की है…बलिया पुलिस ने उस गैंग का पर्दाफाश कर दिया…जो लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था…साथ ही पुलिस ने इस गिरोफ के कई सदस्यों को गिरफ्तार भी कर लिया है…पुलिस ने पकड़ में आये आरोपियों के पास से 5 चोरी की चार पहिया वाहनों को बरामद भी किया है..साथ ही कुल 9 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है…अब पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है

