मिसाल-ए-मऊ

यूपीपीसीएस में मऊ के सुनील यादव को 11वां स्थान, अफसर बनना है सपना

@आनन्द कुमार…

मऊ। जनपद के रतनपुरा क्षेत्र धर्मागतपुर गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने यूपीपीसीएस परीक्षा 2021 के परिणाम में उत्तर प्रदेश में 11वां स्थान लाकर मऊ सहित पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश का नाम रौशन किया है। उनके इस सफलता पर गांववासी सहित परिजन, दोस्त-मित्र, शुभचिंतक सभी खुश है और उनको बधाई देते हुए और आगे ऊंचाइयों तक पहुंचने की उम्मीदें दी।
धर्मागतपुर गांव निवासी पारसनाथ यादव व श्रीमती राधिका देवी के पुत्र सुनील शुरू से ही अपने लक्ष्य को लेकर उम्मीदें संजोए थे वे काफी दिनों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही थी लेकिन सुनील फिर भी हार नहीं मानते थे और अपने मुकाम के प्रति अपनी पैनी नजर रख परिवार की देखभाल के साथ नौकरी करते हुए तैयारी में लगे हुए थे। और जब यूपीपीसीएस इसका परिणाम आया तो उनका चयन पीईएस संवर्ग में बीएसए/ जिला विद्यालय निरीक्षक/ राजकीय इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य आदि किसी भी पद पर होना तय है। वर्तमान में सुनील यादव नई दिल्ली में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। उन्होंने
हाई स्कूल व इण्टर सेंट्रल हिंदू स्कूल, BHU, बीए, बीएड काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी व एमए IGNOU से किया है।
आप अपना आदर्श आईपीएस अजय मिश्रा को मानते हैं।
सुनील यादव कहते हैं राजकीय विद्यालय में शिक्षिका मेरी पत्नी प्रियंका यादव मुझे लगातार प्रेरित करती हैं और मुझसे और बेहतर की आशा करती हैं। बेटी की याद आती थी तो लगता कि उससे मिलने के लिए पढ़ना होगा चूंकि मैं दिल्ली में था और परिवार मऊ में था पिताजी यूपी पुलिस से सेवानिवृत हैं। भाई राघवेंद्र यादव, गोपाल यादव का योगदान कम नहीं है। छोटा भाई राहुल यादव की उम्मीदें मुझे प्रेरित करती हैं राहुल का इस सफलता में अहम योगदान रहा है।
सुनील यादव कहते हैं भविष्य में मऊ की और बेहतरी करने में योगदान का सपना है। इसके लिए ख़ुद को प्रशासनिक अधिकारी के रूप में देखता हूं और शिक्षा के जरिए जागरुकता पैदा करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि सभी जो मुझे प्रेरणा देते हैं उन्हें मैं कभी भूल नहीं सकता।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मदन लाल यादव, मुन्ना यादव, अरुण गुप्ता, बबलू यादव, श्याम मिश्रा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *