मिसाल-ए-मऊ

मऊ की मधु का यूपीपीसीएस में चयन, बनेंगी जीआईसी की प्रधानाचार्य

@आनन्द कुमार…

मऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पीसीएस-2021 के परीक्षा में मधु यादव पुत्री स्व. स्वामीनाथ यादव ग्राम भेलाबांध पोस्ट-कोपागंज जनपद मऊ का चयन जीआईसी में प्रधानाचार्य के पद पर होने पर ग्रामीण, परिजनों सहित जनपद वासी गदगद है।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पीसीएस-2021 के परीक्षा में मधु यादव पुत्री स्व0 स्वामीनाथ यादव ग्राम भेलाबांध पोस्ट- कोपागंज जनपद मऊ का चयन जी0आई0सी0 प्रधानाचार्य के पद पर हुआ है। मधु यादव ने हाईस्कूल वर्ष 2001 एवं इटरमीडिएट वर्ष 2003, बेगम खैर गर्ल इण्टर कालेज बस्ती से बी0ए0 वर्ष 2006 एवं एम0ए0 वर्ष 2008, पंडित दीनदयान उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर से किया है, वे नेट क्वालीफाई भूगोल से एवं वर्ष 2009 में बी0एड0 किया है। उन्होनें अपनी सफलता के लिये माता-पिता को श्रेय दिया है। आपके पिता स्वामीनाथ यादव सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता जनपद बस्ती के पद पर तैनात थे जिनकी मृत्यु 2005 में हो गई थी। जिनका सपना था कि उनकी बेटी यूपीपीसीएस/संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा क्वालिफाई करें। आज मधु यादव अपने पिता के सपनों को साकार कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। वर्तमान में मधु सहायक अध्यापक राजकीय हाईस्कूल समशा तरहा बहराइच में कार्यरत है। अपने सफलता पर मधु यादव ने बताया कि उनकी तैयारी आगे उच्च पदों के लिए जारी रहेगी कहा कि अभी बहुत मेहनत करना है और सफल होकर अधूरे सपनों को साकार करना है।

मधु यादव के इस सफलता से सभी रिश्तेदारों, मित्रों एवं ग्रामवासीयों में खुशी व्याप्त है मधु यादव की सफलता पर अभिनव कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, सीता राम, सुनिल यादव, प्रवीण चौरसिया, अशोक मोदनवाल ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *