अपना जिला

एसआरडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 2019 के 10वीं व 12वीं के टापरों को डा. सुधा ने किया सम्मानित

मऊ। एस०आर०डी० सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मऊ में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड 2019 द्वारा संचालित 10वीं व 12वीं परीक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा सम्मानित किया गया।  जिसमें गणित वर्ग के छात्र आशीष निषाद 95%, जीव-विज्ञान की छात्रा दीक्षा राय 95% तथा वाणिज्य वर्ग की छात्रा तनुष्का वर्मा 82% तथा दसवीं कक्षा में प्रीतम विश्वकर्मा 98%, पूजा यादव 95%, एवं कृष्णदेव पांडे 93% तथा कई छात्रों ने 90% से ऊपर अंक पाकर विद्यालय की गरिमा एवं विद्यालय के मान को जनपद में बनाए रखा ।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० सुधा राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात गणेश स्तुति, सरस्वती वंदना तत्पश्चात इन मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० सुधा राय ने सभी बच्चों तथा अध्यापक और अध्यापिकाओं की सराहना की और इसी तरह आगे भी प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *