टीका अभियान को रफ्तार दे रहै हैं, DUSU पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह
वैक्सीनेशन में लोगों की सहायता कर रहे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शक्ति सिंह ।
देश में कोरोनावायरस के खिलाफ चल रहे महत्वपूर्ण प्रयासों के बीच कोविड टीकाकरण के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लोगों की सहायता के लिए एनजीओ यंग हिंद सोसाइटी तथा पूर्व दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता शक्ति सिंह द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग प्रयास किए जा रहे हैं, इन प्रयासों का प्रमुख उद्देश्य टीकाकरण अभियान में आम लोगों की सहायता करना है।
कोविड टीकाकरण के लिए इस अभियान के माध्यम से युवाओं ने देश के विभिन्न जिलों में जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में सक्षम नहीं हैं या जिनके पास टीकाकरण केंद्र तक जाने की सुविधा नहीं है उनकी मदद कर उनका टीकाकरण करवाया जा रहा है। साथ ही इस अभियान के माध्यम से टीकाकरण को लेकर जो भ्रांतियां हैं उन्हें भी तथ्यों के साथ दूर करने के प्रयास हो रहे हैं।
इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए शक्ति सिंह ने बताया कोरोना टीकाकरण को लेकर विभिन्न जगहों पर विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है जिससे टीकाकरण अभियान में गति आ सके। यह सरकार की जिम्मेदारी होने के साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। देश में जहां-जहां हमारी एनजीओ की पंहुच है वहां हम लोगों की टीकाकरण करवाने में विभिन्न प्रकार से सहायता कर रहे हैं। हम देश के युवाओं से यह आह्वान करते हैं कि वो अपने आसपास के लोगों की रजिस्ट्रेशन करने, उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचाने तथा उनके मन में यदि किसी भी प्रकार का डर हो तो उसे दूर करने के लिए आगे आएं। इस तरह के प्रयास निश्चित ही कोरोनावायरस के खिलाफ चल रहे प्रयत्नों को लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक होंगे।

