अपना जिला

मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से रामनगीना यादव उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है….सपा ने सामान्य सीट के लिए रामनगीना यादव को प्रत्याशी बनाया है….मऊ जिले के सपा अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने इस बात का ऐलान पार्टी कार्यलय से किया…
जिला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने बताया कि पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की संस्तुति पर जिला पंचायत प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया…
अभी तक भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के तरफ से किसी के नाम ऐलान नहीं किया गया है… हालांकि भाजपा की ओर से पार्टी नेता मनोज राय और अखिलेश राजभर दो सदस्य जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव जीते हैं।.
बसपा के सात अधिकृत प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते हैं, जबकि सुभासपा से भी दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इसी क्रम में सपा के अधिकृत दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इसके बाद सभी प्रत्याशी निर्दल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *