सपा नेता राजीव राय के पिता का निधन, वाराणसी में होगी अंत्येष्टि
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व राष्ट्रीय सचिव घोसी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राजीव राय के पिता राजनारायण राय का वाराणसी मेंं हेरिटज अस्पतााल में उपचार के दौरान शनिवार को निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे जबकि कुछ दिनो पूर्व वे उपचार के दौरान वह सपरिवार वाराणसी से गांव लौट रहे थे तभी उनका वाहन दुर्घटना हो गया जिसमें उनके पिता व माता सहित राजीव राय भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायल होने के बाद राजीव राय के पिता राजनारायण राय की हालत और गम्भीर होती गयी। उनको वाराणसी के लंका स्थित हैरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की रात वेलटिनेटर पर राजनारायण राय की हालत और गंभीर होती गयी। चिकित्सकों ने भी जबाब दे दिया। इस दौरान बीमारी से इलाज़ के दौरान उनका आकस्मिक निधन आज 28 जुलाई 2018 को दिन में साढ़े ग्यारह बजे हो गया।
