…और जब राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार ने दिया ईमानदारी का परिचय
मऊ। राष्ट्रीय सहारा मऊ कार्यालय के पत्रकार अशोक यादव ने आज अपनी ईमानदारी का परिचय दिया। भीटी पुल के समीप Samsung का स्मार्टफोन जिसकी कीमत तकरीबन ₹12000/- की मूल्य की मोबाइल गिरी पड़ी मिली थी। जिसको अशोक यादव ने उक्त स्थान से उठा कर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक ने श्री यादव को इस नेेक काम के लिए सम्मानित भी किया और कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।
इस मौके पर साइबर सेल प्रभारी श्री कनौजिया और उनकी टीम मौजूद रही। युवा पत्रकार अशोक यादव के इस ईमानदारी भरे कृत्य पर पूरा पत्रकार समाज गौरवान्वित है। लोगों ने कहा कि युवा पत्रकार अशोक यादव ने पत्रकार समाज को गौरवान्वित किया है।

