अपना जिला

मौजूदा सरकार से लोकतंत्र को खतरा है, इसे बचाना बहुत जरूरी : दिलीप

मऊ। लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा (आजमगढ़ – गोरखपुर) का मऊ जनपद आगमन पर यात्रा के संयोजक सुनील यादव ठेकमा और अतरौलिया विधायक संग्राम यादव का हरैया मोड़ पर माल्यार्पण करके स्वागत करते हुए समाजवादी छात्र सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय ने कहा साइकिल यात्रा से हम सब यही संदेश देना चाहते हैं कि मौजूदा सरकार से लोकतंत्र को खतरा है, इसे बचाना बहुत जरूरी है।
नदवासराय में रात्रि विश्राम के बाद साइकिल यात्रा जत्था का घोसी के पूर्व विधायक सुधाकर सिंह और जनपद के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा का जगह जगह समाजवादी साथियो द्वारा स्वागत किया गया साइकिल यात्री
नदवासराय, बलुआपोखरा, घोसी, रघौली, नकटा, मझवारा होते हुए मधुबन विधानसभा के चचाईपार ग्राम सभा मे पहुँची। जिसमे साइकिल यात्रा के कार्यक्रम के संयोजक सुनील ठेकमा और विश्वजीत यादव छात्र नेता इ.वि.वि. साथ मे छात्र सभा के नि.जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय और घोसी के ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह साइकिल यात्रिओ के साथ साइकिल चलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और जगह जगह वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतिओ को जनता के सामने उजागर किया।
साइकिल यात्रिओ का विश्राम मधुबन विधानसभा के दोहरीघाट ब्लॉक में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *