जाने कहां दौड़ेगी हाथी और कहां चलेगी साइकिल, रायबरेली व अमेठी सीट पर मेहरबान हुआ गठबंधन
■ यूपी का दंगल : 38 बसपा, 37 सपा 03 रालोद करेंगी भाजपा से दो-दो हाथ, 02 सीट पर कांग्रेस के लिए मेहरबान
■ माया व अखिलेश ने बांटे यूपी में अपने लिए लोकसभा क्षेत्र
(आनन्द कुमार)
लोकसभा चुनाव 2019 की सियासत में हर बार विशेष भूमिका निभाने वाला यूपी का 80 लोकसभा सीट इस बार सपा, बसपा व लोकदल के गठबंधन के बाद क्या गुल खिलाएगा यह तो अभी भविष्य के गर्त में है लेकिन मात्र मायावती व अखिलेश यादव के गठबंधन की घोषणा से ही गर्मायी यूपी की राजनीति वृहस्पतिवार को तीनों दलों के टिकट बंटवारे के घोषणा के बाद ही देश की सियासत में और गर्माहट ला दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बकाएदे प्रेस वार्ता कर हर लोकसभा सीट के बावत बताया कि कौन सीट किस दल के खाते में है।
यूपी की 80 लोकसभा सीट में से सबसे ज्यादा 38 सीट पर भाग्य आजमा रही बसपा सुप्रीमो माायावती की हाथी, कितना गणेश परिक्रमा कर पाती है और कितने जगह पर 2014 में मिले शून्य को 2019 में ईकाई व दहाई में बदल पाती है देखना होगा। उधर गठबंधन धर्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 37 लोकसभा क्षेत्रों में अपनी साइकिल दौड़ाएंगे। सपा-बसपा के साइकिल व हाथी के दौड़ में रालोद का सहयोग क्या गुल खिलाएगा देखना होगा। वैसे कांग्रेस के लिए छोड़ी गयी अमेेठी व रायबरेली सीट भी बहुुत कुुुछ आगे की कहानी समेटे हुए है।
यूपी की 80 सीट में से बसपा 38 सपा 37, दो सीटें अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए और अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोकदल को मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर की कुल तीन सीटें दी गयी है।
उधर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा-बसपा गठबंधन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मायावती को 38 सीटें क्यों दी गई। हम अकेले 80 में 39 जीते थे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को कहा कि वे टिकट नहीं तय कर पा रहे तो हमें बताएं, हम तय कर देंगे। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सीटों का बंटवारा निम्न प्रकार से है।
बहुजन समाज पार्टी के लिए सुरक्षित 38 लोकसभा क्षेत्रों की सूची….
घोसी (मऊ),
गाजीपुर
लालगंज (आजमगढ़) (एससी),
सलेमपुर (देवरिया),
अंबेडकरनगर,
देवरिया,
बांसगांव (गोरखपुर) (एससी),
जौनपुर,
मछलीशहर (एससी), गाजीपुर,
भदोही,
कैसरगंज,
श्रावस्ती,
डुमरियागंज,
बस्ती,
संतकबीरनगर,
सहारनपुर,
बिजनौर,
नगीना (एससी),
अमरोहा,
मेरठ,
गौतमबुद्धनगर,
बुलंदशहर (एससी),
अलीगढ़,
आगरा (एससी),
फतेहपुर सीकरी,
आंवला,
शाहजहांपुर (एससी),
धौरहरा,
सीतापुर,
मिश्रिख (एससी),
मोहनलालगंज (एससी), सुलतानपुर,
प्रतापगढ़,
फर्रुखाबाद,
अकबरपुर,
जालौन (एससी)
हमीरपुर व
फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र शामिल है।
समाजवादी पार्टी के लिए सुरक्षित 37 लोकसभा क्षेत्रों की सूची….
आजमगढ़,
बलिया,
चंदौली,
वाराणसी,
महराजगंज,
गोरखपुर,
लखनऊ,
कुशीनगर,
मिर्जापुर
राबर्टसगंज (एससी)
कैराना,
मुरादाबाद,
रामपुर,
संभल,
गाजियाबाद,
हाथरस (एससी),
फिरोज़ाबाद,
मैनपुरी,
एटा,
बदायूं,
बरेली,
पीलीभीत,
लखीमपुरखीरी,
हरदोई (एससी),
उन्नाव,
इटावा (एससी),
कन्नौज,
कानपुर,
झांसी,
बांदा,
कौशांबी (एससी),
फूलपुर,
इलाहाबाद,
बाराबंकी (एससी),
फैजाबाद,
बहराइच (एससी) और
गोण्डा सपा को दी गयी है।

