अपना जिला

सोनाडीह विद्यालय में बच्चों को शुद्ध पेय जल के लिए विधायक ने लगवाया वाटर प्यूरिफायर

बिल्थरारोड/बलिया। सोनाडीह प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में ड्रेस वितरण के दौरान विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने जहां बच्चों को आगे बढ़ने के लिए एक लक्ष्य निर्घारण करने की बात कही। इसी के साथ उन्हे ही देश भक्ति का पाठ भी पढ़ाया। कहा कि यदि हम देश सेवा का प्रण लेते हैं तो सबसे पहले हमे शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा से जहां हम समाज में व्याप्त बुराईयों को समाप्त कर सकते हैं वहीं देश की प्रगति में भी सहायक हो सकते हैं। इस दौरान उन्होने विधायक निधि से बच्चों को पीने के शुद्ध जल के लिए आरो लगाने की भी घोषणा की।

विधायक धन्नजय कन्नौजिया गुरूवार को सोनाडीह प्राथमिक विद्यालय नं0-1 के अलावा जू0हा0 स्कूल सोनाडीह व इंग्लिस मीडियम प्रावि पिपरौली में स्कूली बच्चों को ड्रेस व नव प्रवेशी बच्चों को स्कूली बैग का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने बच्चो से मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। कहा कि यदि बच्चे ईमानदारी से शिक्षा ग्रहण करतें हैं तो वे अपने मां-बाप के साथ ही समाज व देश का नाम उज्जवल कर सकते हैं। उन्होने इस दौरान सोनाडीह विद्यालय में बच्चों की संख्या पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए शिक्षक व कर्मचारियों की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होने बच्चों को शुद्ध पेय जल के लिए विघायक निधि से एक आरो मशीन देने की घोषणा की। एबीएसए निर्भय नारायण सिंह ने भी विद्यालय में बच्चों की संख्या देखते हुए शिक्षक एक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को साधुवाद दिया। कहा कि सोनाडीह विद्यालय से क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान सोनाडीह प्रावि नं0-1 में 199 तथा उप्रावि सोनाडीह में 310 बच्चों को ड्रेस वितरण विधायक व खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उधर इग्लिस मीडियम प्रा0वि0 पिपरौली में प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान की उपस्थिति में विधायक व एबीएसए द्वारा कुल 158 बच्चों को ड्रेस वितरित किया गया। नयी ड्रेस व स्कूली बैग मिलने से बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव, प्रधानाध्यापक दयानन्द सिंह, राकेश यादव, मंगला यादव, जगत यादव फरजाना खातून आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *