पूर्वांचल बैंक के शिविर में खोले गए 25 खाते
रतनपुरा/ मऊ। पूर्वांचल बैंक की पीपर साथ शाखा द्वारा ग्राम पंचायत पिंडोहरी शाखा प्रबंधक अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एक शिविर लगाकर 25 खाते खोले गए साथ ही शासन प्रशासन के निर्देश पर बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,जीवन ज्योति योजना, मुद्रा योजना, कौशल विकास प्रशिक्षण योजना ,स्वयं सहायता समूह समय विभिन्न योजनाओं की जानकारी शिविर में आए सैकड़ों ग्रामीणों को दी गई तथा शाखा प्रबंधक अभिमन्यु सिंह ने लोगों का आव्हान किया की वह बेरोजगारी दूर कर अपना जीवन स्तर उठाने के लिए बैंक की उन योजनाओं से जुड़ें और अपना जीवन स्तर ऊपर उठाएं ।बैंक इस में हर कदम पर उन्हें सहयोग देने के लिए तत्पर रहेगा।
