अपना जिला

प्रिया भगत स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता में अंशु मौर्या प्रथम स्लोगन

■ स्लोगन प्रतियोगिता में अनुपमा अग्रवाल रहीं अव्वल

चकिया/चंदौली। नगर स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित प्रिया भगत स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता में जहां अंशु मौर्या ने प्रथम स्थान लेकर बाजी मार दी वहीं ऐश्वर्या महादेव पाटिल द्वितीय व रोली मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं। अध्यापिकाओं के स्लोगन प्रतियोगिता में अनुपमा अग्रवाल ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। विद्यालय के डायरेक्टर प्रभात जायसवाल व सचिव सुषमा जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। प्रतियोगिता में कुल 67 छात्रों ने भाग लिया।

सिल्वर बेल्स स्कूल में प्रिया भगत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला का विषय जल संरक्षण/पर्यावरण था। इस प्रतियोगिता में कुल 67 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें अंशु मौर्या प्रथम, एश्वर्या महादेव पाटिल द्वितीय व रोली मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान आयोजित अध्यापकों के स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में विद्यालय की अघ्यापिका अनुपमा अग्रवाल अव्वल रही।। इस अवसर पर बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार कामना श्रीवास्तव को दिया गया। विद्यालय के डाइरेक्टर प्रभात जायसवाल ने प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर रहे छात्रों व स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त अध्यापिका को ट्राफी प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा जायसवाल, सिद्धार्थ जायसवाल, पुष्पा भगत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन रमेशचंद्र भगत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *