मऊ के श्रवण को उत्कृष्ट कार्य के लिए सूडा ने किया सम्मानित
लखनऊ। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर केडीएस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मऊ जनपद के मूल निवासी एवं दीवानी कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता हरिद्वार राय के बड़े सुपुत्र श्रवण राय को सूडा के डायरेक्टर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। ज्ञात हो कि बुधवार को सूडा के तरफ से प्रदेश स्तरीय आयोजन लखनऊ में किया गया था जिसमें केडीएस कंपनी के 9 वर्ष से शहरी आवास बनाने का काम किया जा रहा था।जिसके बाद आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 2024 के लिए केडीएस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को बेहतरीन कार्य करने पर प्रथम पुरस्कार से कंपनी के डायरेक्टर श्रवण राय को मोमेंटम देकर सम्मानित किया है।
मन में कुछ अलग कर गुजरने का जज़्बा पाल श्रवण राय कड़ी मेहनत के साथ दूर दृष्टि व पक्का इरादे के साथ काम करते हैं। कम समय में उनको मिले इस मुक़ाम पर लोग गदगद हैं।
श्रवण राय को इस सम्मान मिलने पर जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता नागेंद्र राय, विनोद सिंह, अवधेश चौहान, विमल राय, प्रवीण राय, प्रकाश पांडेय आदि ने बधाई दी है।




