मंत्री जी से मऊ से दिल्ली एसी स्लीपर बस चलाने की माँग
मऊ के एक प्लाजा में विगत दिनों आयोजित आपातकाल काला दिवस के बैठक में पधारे सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को भाजपा मंडल पश्चिमी के नगर मंत्री मनीष कुमार वर्मा ने एक ज्ञापन सौंप कर मऊ से दिल्ली के लिए एक उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम का स्लीपर एसी बस चलवाने की मांग किया जिसपर माननीय मंत्री ने पूर्ण आश्वासन दिया की 2 महीने में बस चलवाई जायेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मती नूपुर अग्रवाल मंडल पश्चिमी के अध्यक्ष राहुल उपाध्याय घोसी के पूर्व विधायक विजय राजभर अवधेश सोनकर सूरज चौहान विनोद गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



