धर्म

हनुमान गढ़ी मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा समिति ने उठाया

मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में अनवरत रूप से चलने वाली श्री सुंदरकांड के संगीतमय पाठ करने वाले शाखा रेलवे क्रॉसिंग स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर श्रद्धालुओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंदिर के जीर्णोद्धार पर विशेष रुप से विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर समिति के प्रमुख डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि श्री राम जी की कृपा और आप सभी भक्तों के सहयोग से इस मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा समिति ने उठाया है। जिसके पहले क्रम में मंदिर का मुख्य द्वार सुंदर सजाया जाएगा जिस के क्रम में स्टील द्वारा निर्मित नया द्वार बनाया जाएगा तत्पश्चात पूरे मंदिर को प्रसिद्ध कारीगरों के द्वारा तराशे गए संगमरमर व टाइल्स से सुसज्जित किया जाएगा।

इस अवसर पर नवनिर्मित मुख्य द्वार का पूजन विधि विधान से कराया गया तथा मंदिर समिति के प्रमुख श्री राम लोहिया, जे एन सिंह, बब्बन सिंह तथा आनंद गुप्ता व राम प्रसाद सिंह द्वारा मुख्य यजमान बनकर पूजन किया गया। द्वार को लगाने की व्यवस्था मंदिर प्रमुख ओम प्रकाश ढोलकिया को सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय कुमार मद्धेशिया, तरुण कुमार, शैलेंद्र चौरसिया, अनिल शर्मा, संतोष मद्धेशिया, राम प्रसाद सिंह, स्वामीनाथ गुप्ता, मोतीलाल चौरसिया, राजेश क्षतीजा, महेंद्र वर्मा, मुन्नी देवी, वंदना मद्धेशिया आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *