शेफा हेल्थ केयर के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
० लंबे समय तक उपचार वाले मरीजों का भी खर्चा उठाती है संस्था
० सभी जाति और धर्म के लोग उठा सकते हैं लाभ
मऊ। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर के अवसर पर शहर के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर स्थित मदरसा माहदुल इसलामी के प्रांगण में प्रातः 10:00 बजे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन थानाध्यक्ष दक्षिण टोला के कर कमरों द्वारा किया गया। शहर के नामचिन चिकित्सकों ने अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान करते हुए कुल 405 मरीजों की गहनता के साथ चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और मुफ्त में दवाएं बांटी गई। चिकित्सकों की टीम में मुख्य रूप से डॉक्टर जमशेद अहमद, डॉक्टर जावेद कलीम, डॉक्टर वसीम अकरम, डॉक्टर दानिश अली ,डाक्टर असमा हबवि , डा अनीस अहमद, डॉ प्रियंका वर्मा डॉक्टर जावेद मंजर , डाक्टर जेड. ए खान, डॉ मोहम्मद आरिफ, डॉक्टर शाह फैसल, डॉ मोहम्मद आमिर द्वारा मरीजों को अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष इशरत कमाल आजमी एडवोकेट ने बताया कि विगत 5 वर्षों से 2 अक्टूबर को शहर के उन क्षेत्रों में सिविल लगाया जाता है जहां गरीब व असहाय लोगों की आबादी है। इस सिविल में बहुत से ऐसे मरीज मिलते हैं जिन्हें लंबे समय तक उपचार की आवश्यकता होती है संस्था द्वारा ऐसे मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जाती है चिकित्सा शहर में चिह्नित किए व्यक्तियों को संस्था द्वारा अपने खर्चे पर उपचार हेतु हायर सेंटर भी भेजा जाता है जहां कई वर्षों तक इनका उपचार होता है। आर्थिक रूप से असहाय लोगों की धर्म जाति से ऊपर उठकर मदद करना इस संस्था का मुख्य उद्देश्य है। वहीं इस अवसर पर संस्था के सचिव मौलाना मोहम्मद मजहर आदमी ने बताया कि संस्था लंबे समय तक उपचार की आवश्यकता वाले मरीजों के उपचार करने वाले चिकित्सक और अस्पताल से संपर्क कर पैसा जमा करवाते हैं ताकि धन का दुरुपयोग ना हो सके। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मौलवी मोहम्मद शोएब शकील अहमद यूनाइटेड मोहम्मद अजमल किरन, मोहम्मद तारिक, शाहिद जमाल गुड्डू ,मोहम्मद अरशद ,मोहम्मद सरफराज सिमको, सलमान अबरार समाजसेवी आबिद अख्तर, डॉक्टर जियाउल्लाह अमरेश कुमार सिंह सचिव एडवोकेट टैक्स बार एसोसिएशन मऊ बृजेश कुमार सिंह एडवोकेट की गरिमा में उपस्थित में देर सायं कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।