बात सेहत की

धूम्रपान और प्रदूषण से बढ़ रहे अस्थमा के मरीज : डा0 संजय सिंह

मऊ। शारदा नारायन हास्पिटल में विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जन जागरूता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डा0 सजय सिंह ने उपस्थित लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि आज पूरी दुनिया में लोग अस्थमा से प्रभावित हैं लेकिन इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में कुछ ही लोग जानते हैं, इसलिए अस्थमा के बारे में जागरूक करना महत्वपूर्ण होता जा रहा है।विश्व अस्थमा दिवस हर साल मई के पहले मंगलवार को श्वसन रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। आगे उन्होने अस्थमा के लक्षणो के बारे में बताये कि नियमित खांसी,साँसों की कमी,व्यायाम के बाद खांसी,घरघराहट,छाती में जकड़न है।तथा अस्थमा के कारण के बारे बताया कि धुएं के कारण, कोहरे के संपर्क से,तेज तेज चलने के कारण,धूल व मिट्टी इत्यादि के कारण, मौसम बदलने के दौरान, श्वसन नलिकाओं में इंफेक्शन के कारण होता है।बचाव के बारे में डा0 सिंह ने बताया कि धूम्रपान बंद करें और धूम्रपान क्षेत्रों से बचें,प्रदूषण से रहें दूर,फिटनेस पर काम करें,शुरुआती लक्षणों का पता चलने पर अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इस अवसर पर डा0 सुजीत सिंह,डा0 राहुल कुमार,डा00 रूपेश के0 सिंह,डा0 सतीश सिंह ,मनीष शर्मा, मनीष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *