अपना जिलाखास-मेहमान

डा0 एकिका सिंह को मुम्बई में फोग्सी अवार्ड मिलने पर आईएमए ने किया सम्मानित

मऊ । शारदा नारायन हास्पिटल में बुधवार को एक कार्यक्रम में शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक व आई0एम0ए0 अध्यक्ष डा0 संजय सिंह द्वारा शारदा नारायन हास्पिटल व टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 एकिका सिंह को मुम्बई में फोग्सी द्वारा मिले अवार्ड के लिए अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए डा0 संजय सिंह ने कहा कि डा0 एकिका सिंह को फोग्सी द्वारा मिले सम्मान ने पूरे जनपद को गौरवान्वीत किया है। डा0 एकिका सिंह जिस प्रकार जनपद में आई0वी0एफ0 व स्त्री रोग में काम कर रही है वो काफी प्रंशसनीय है। इस अवसर पर बोलते हुए डा0 एकिका सिंह ने बताया कि मुम्बई में फोग्सी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे पूर्वाचल से केवल दो ही चिकित्सक को चुना गया था जिसमें फोग्सी द्वारा उनके इस छोटे जनपद में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आगे डा एकिका सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास मऊ जनपद में हर सुविधा उचित बजट में मुहैया कराना है जिसके लिए हम प्रयासरत है। इस अवसर पर डा0 सुजीत सिंह, डा0 मधुलिका सिंह,डा0 अंकिता व सभी कर्मचारीयो द्वारा डा0 एकिका सिंह को बुके देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *