रोज़ करे योग दूर करे रोग : डॉ संजय सिंह

मऊ। दुनिया को सेहतमंद जिंदगी जीने का संदेश देने के लिए हर साल 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।।हर साल की तरह इस साल भी भारतीय आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए थीम चुनी है. मंत्रालय के अनुसार इस बार ‘योगा फॉर ह्यूमैनिटी’ को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 की थीम चुना गया है। इसी सिलसिले में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शारदा नारायन हॉस्पिटल में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमे प्रशिक्षक सुनैना साहनी ने योग करने के बहुत तरीके बताये जिससे मन को शांत और तनाव से खुद को दूर रखा जा सके। इस मौके पर शारदा नारायन हॉस्पिटल के चैयरमेन डॉ संजय सिंह ने योग के बारे में चर्चा की और बताया की आज के आधुनिक दौर में व्यस्तता के बीच शरीर को निरोग और स्वस्थ रखने में योग सभी की मदद करता है. शारीरिक और मानसिक प्रकार की सभी बिमारियों को शरीर से दूर रखने के साथ ही योग सभी के जीवन पर पॉजिटिव प्रभाव छोड़ता है. रोजाना योग करने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में विकास होने के साथ ही तनाव और डिप्रेशन भी कम होता है। योग करना स्वस्थ्य जीवन की ओर रखा हुआ एक कदम है. योग करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है. साथ ही चेहरे पर सौन्दर्य भी झलकता है। भरपूर एनर्जी के लिए नियमित योग करना बहुत ज़रूरी है। आगे डॉ सिंह ने बताया की चुनौतीपूर्ण बीमारी से लड़ने में योग बहुत ही लाभदायक है और एक सकरात्मक जीवन के लिए योग बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

