मऊ में बंटी-बबली ब्रांड की शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
मऊ पुलिस द्वारा नकली शराब के गोरखधन्धे पर नकेल की कोशिशें लगातार जारी है। तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस को इस अभियान में सफलता भी मिल रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही पुलिस टीम ने अभियान के तहत लाखों का अवैध शराब बरामद किया था और इस मामलें में कई अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया था। अब एक बार फिर से जिले की पुलिस ने एक अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जहां लंबे समय से “बन्टी बबली” ब्रांड का अवैध शराब बनाया और बेचा जा रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। और मौके से कब्जे से ट्रैक्टर-ट्राली में लगभग 40 लाख रुपये कीमती 8 ड्रम में (1986 लीटर) ओ.पी.शराब और ‘बन्टी-बबली’ ब्रान्ड की भरी हुई 1128 शीशी साथ ही भारी संख्या में रैपर, शीशी आदि बरामद किया है। पुलिस टीम इस खुलासे को बड़ी सफलता मान रही है।

