अपना जिला

पॉवर हाउस रोड पर रुकावट के लिए खेद है

अगर आप मऊ नगर के निजामुद्दीनपुरा के पॉवर हॉउस रोड से गुजरने की कोशिश कर रहे हैं। तो बेहतर यही होगा की आप इस रास्ते से इस समय ना गुजरें क्योंकि इस सड़क का कई दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है और अब कार्य का समाप्ति अंतिम दौर में है तथा माई शाप मोड़ से हाइवे मोड़ का काम हो रहा है। जिसकी वजह से यहाँ यातायात व्यवस्था इस समय ज्यादा प्रभावित है।
सड़क निर्माण के पैदल यात्री तो सड़क से आसानी से गुजर सकते हैं लेकिन बड़ी गाड़ियों का निकलना सम्भव नहीं है। हालांकि दो पहिया वाहन जैसे तैसे सड़क से गुजर रहे हैं। लेकिन बेहतर यही होगा कि इस सड़क से कुछ दिनों ना गुजरें। हालांकि सड़क का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है और लगभग सड़क का काम पूरा हो चुका है।
बताया जा रहा है कि आधी सड़क पर इंटरलॉकिंग से सड़क का निर्माण होगा। बाइपास मोड़ से लेकर माई शॉप तक सीमेंटेड ईंट यानि इंटरलॉकिंग द्वारा सड़क निर्माण होगा और माई शॉप से DCSK के मोड़ तक तारकोल सड़क का निर्माण होगा। काफी समय से इस सड़क की मरम्मत की मांग उठ रही थी। जिसको आखिरकार पूरा किया जा रहा है। हां आपको डिग्री कालेज मोड़ से बिजली विभाग के अधिकारियों केे बंगला तक आप आसानी से आ जाती सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *