क्या नेता जी मऊ से चुनाव लड़ रहे हैं?: मनोज सिन्हा

ऐसे ही नही कोई मनोज सिन्हा हो जाता..
गाजीपुर की गलियों से श्रीनगर के राजभवन तक का सफर तय करना जबकि व्यक्ति सामान्य पृष्ठभूमि से आता हो ये भारतीय जनता पार्टी जैसे लोकतांत्रिक संगठन में ही सम्भव है,मनोज सिन्हा शायद ही कोई हो जो इस नाम से परिचित न हो इस नाम को बनाने के पीछे के संघर्ष से परिचित न हो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की दीवारें, गाजीपुर की गलियां, देश की रेल व्यवस्था और अब जम्मू कश्मीर की फिजायें संघर्ष की कहानी सुनाने में आनंद का अनुभूति करते हैं,आज आदरणीय मनोज सिन्हा जी गाजीपुर थे उनसे मिलने और आशीर्वाद प्राप्त करने का मौका कैसे छोड़ सकता था सुबह ही आवास पर पहुँचा नजारा जनप्रियता की कहानी कह रहा था हजारों की संख्या में लोग मिलने के लिए खड़े थे, माननीय उपराज्यपाल महोदय ने दूर से देखते ही कहा “क्या नेता जी मऊ से चुनाव लड़ रहे हैं?” हम जैसे कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि हमें ऐसे नेता का सानिध्य,मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है जो अपने कार्यकर्ताओं के दुःख-सुख की खबर रखते हैं और हमेशा देश समाज और कार्यकर्ता हित के लिए खड़े रहते हैं।
शक्ति सिंह के फेसबुक वाल से अक्षरशः
https://www.facebook.com/100001635036458/posts/4832744136790040/

