मऊ के शकेब बने FCI में जेई, सिविल सर्विस में जाना लक्ष्य

@ आनन्द कुमार/रूपेन्द्र भारती…
घोसी/ मऊ। छोटे मुकाम मिले तो उसे स्वीकार कर लो लेकिन लक्ष्य हमेशा बड़ा रखो और उसे पाने के अपने हौसलों की बदौलत आगे बढ़ते रहो। मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई मंजिल दूर नहीं होता। इसी सोच की बदौलत मऊ का बेटा शकेब जमीन से आसमां को छुना चाहता है। जिसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी मिलती है। उसके कुछ दिन बाद ही एफसीआई में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हो जाता है। जनपद के घोसी बाजार के मलिकपुरा निवासी स्व. शकील अहमद के पुत्र शकेब अहमद सिद्दीकी भारतीय खाद्य निगम में जेई में चयनित हुए हैं। साथ ही शकेब उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर भी चयनित हो गए हैं। काफ़ी सोच विचार के बाद इन्होंने बरेली संभाग में एफसीआई में JE का पदभार संभालने का निर्णय लिया। इनके इस दोहरे कीर्तिमान से परिजन मित्रमंडली और जिले में हर्ष का माहौल है। शकेब के पिता स्व.शकील अहमद (स्टेनो साहब) पुलिस विभाग में स्टेनो के पद पर कार्यरत थे। इन्होंने प्राथमिक शिक्षा ओरिएंटल इंग्लिश स्कूल घोसी व हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट केन्द्रीय विद्यालय मऊ, बीटेक जालंधर, पंजाब से व एमटेक भिलाई छत्तीसगढ से किया है।

शकेब के इस सफलता पर दादा एनुल हक खान, मामा अब्दुल वाली सिद्दकी व मोहम्मद अली, माता शहला शाहीन, बहन साएमा फरहीन व अनम आफरीन काफी खुश हैं। मित्र अभिषेक सिंह व आकिब सिद्दकी, आकिब खान, फैसल खान, शोएब खान, ओसामा सिद्दकी, अख्तर नेयाज सहित अनेकों लोगों ने बधाई दिया है।
शकेब ने एफसीआई में जूनियर इंजीनियर का पदभार ग्रहण कर लिए हैं लेकिन उनका लक्ष्य सिविल सर्विस में जाना है। उन्होंने अपने पिता को अपना आइडियल बताया तथा कहा अब पापा तो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार, उनका दिखाया रास्ता, उनके आदर्श आज भी उनकी यादों के साथ मेरे अंदर जीवंत है और सिविल सेवा में चयनित होकर अपने पापा का सपना पूरा करना चाहता हूं।



