शहीद मित्र मंडली प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 और बुद्ध से कबीर तक यात्रा
मधुबन। शहीद मित्र मंडली प्रतिभा सम्मान समारोह 2019 और बुद्ध से कबीर तक यात्रा कार्यक्रम बहुत बढ़िया ढंग से संम्पन हुआ । डॉ विनोद कुमार मल्ल (Ad DGP गुजरात ) और वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्ता के अपनी जन्मभूमि पर हुए इस कार्यक्रम से काफी गौरवान्वित थे । शहीद स्मारक मधुबन पर शहीदों नमन कर महात्मा बुद्ध और महात्मा गांधी सन्त कबीर को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुवात हुआ। शैलेंद्र सिंह ने एक गोष्ठी की शुरुवात बुद्ध कबीर के साथ आज के सामाजिक परिद्रश्य चर्चा आपसी प्रेम सोहार्दय पर दोनों लोगो ने विचार व्यक्त किया।
सब लोग बड़े ध्यान से सुना , कबीर भजन गायन के साथ रैली दो लाइनों में पंक्ति बध होकर हाथ मे तिरंगा कबीर के दोहे बुद्ध के सन्देश की दफ़्तियों को हाथ मे लेकर दुबारी मोड़ पर पहुँचे लोग शामिल होते गए , मार्डन प्राइमरी स्कूल 450 बच्चों ने तालियां लगातर बजा कर यात्रा का स्वागत किए ,स्मार्ट क्लास और स्कूल के वातावरण देखकर काफी प्रसन्ता हुआ । फिर वँहा से शहीद स्मारक कटघरा पर यात्रा का जोरदार स्वागत समस्त ग्रामीण वासी किये । वँहा दोनों लोगो ने सम्बोधन किया फिर वँहा से यात्रा शहीद इंटर कालेज के लिए निकली वँहा पहुचने पर स्काउट टीम हरिमोहन मल्ल प्रिंसिपल और सभी अध्यापकगण ने जोरदार स्वागत किया ।
स्मार्ट क्लास का उद्घटान विनोद मल्ल ने किया । शहीद मित्र मंडली के कार्यक्रम स्थल की सारी व्यवस्था हरिमोहन मल्ल प्रबंधक ने किया । विद्यालय परिवार के श्रीराम बरनवाल ने कार्यक्रम का संचालन में कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिमोहन मल्ल ने किया । दीप प्रज्ज्वलन सरस्वती वंदना स्वागत गान ,नन्हे ब्च्चों द्वारा एक पर्यवारण नाटक मंचन किया । देश भक्ति गीतों कव्वाल ,मातृ शक्ति पर, मिडिल स्कूल ,शहीद इंटर कालेज, ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। करीब 30 इंटर कालेज के बच्चों को मेडल ,ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर माँ पिता के साथ बच्चों को अच्छे नंम्बर पाने के लिये सम्मानित किया गया। आगे और अच्छे नंम्बर पाते ह्यूए अपने लक्षय प्राप्ति पर अग्रसर होने के लिये हौसला अफ़जाई की गई साथ साथ मुख्य अतिथि ने बच्चों से चर्चा भी किये । शहीद मित्र मंडली के तरफ से एक स्मार्ट टीवी मिडिल स्कूल मधुबन को दिया गया ।
बुद्ध से कबीर तक यात्रा की स्मृति चिन्ह भी दिया गया। हरिमोहन मल्ल ने शाल ओढ़ा कर डॉ विनोद कुमार मल्ल और जयशंकर गुप्ता को सम्मानित किया ,शहीद मित्र मंडली के तरफ से बुद्ध स्मृति चिन्ह भेंट किया।डॉ रविन्द्र प्रताप सिंह की कबीर समालोचन और सात समंदर नामक लिखी किताब का अनावरण किया गया ।
जयशंकर गुप्ता ने बच्चों को प्रोत्साहन किया गया लड़िकयों महिलाओं को आगे बढ़ने और कई प्रकार की चुनोतियाँ को हल न मिलना चिन्ता जनक बताएं ,बुद्ध कबीर गांधी ही आज के समस्या हल हैं ।
डॉ विनोद कुमार मल्ल ने बच्चों को प्रोत्साहित किये कोई विषय कठिन नही होता बस आप लक्षय पाने तक एकाग्र रहें । ग्रामीण परिवेश की मेधा शहर के बच्चों से कई गुना उत्साहित और मुखर दिखें ।ध्यान रखें अंग्रेजी से बिल्कुल न घबराएं आप अन्य विषय मे अच्छा करते हैं तो अंग्रेजी 4 महीने में अच्छा कर लेंगे । बुद्ध से कबीर तक यात्रा के बारे में भी चर्चा कियें । तथा शहीद मित्र मंडली और श्री हरीमोहन मल्ल जी और शहीद इंटर कालेज को कार्यक्रम आयोजन के लिये धन्यबाद दिये।
अंत मे शहीद इंटर कालेज के प्रबंधक हरिमोहन मल्ल ने सबका धन्यवाद दिए ।
इस कार्यक्रम में विक्रमादित्य चौहान पूरा शहीद इंटर कालेज परिवार, अशोक सिंह मार्डन प्राईमरी विद्यालय, रवि प्रताप सिंह ज्ञान कुंज पब्लिक स्कूल और स्कॉलर एकाडमी का अहम योगदान रहा ।शहीद मित्र मंडली सभी के प्रति आभार प्रकट करते हैं ।
i

