अपना जिला

शाह आलम उल्फत बने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष

मऊ। आम आदमी पार्टी मऊ की बैठक चंदन गेस्ट हाउस मिर्ज़ाहादीपुरा में आहूत की गई। जिसमें जिले की कार्य कारिणी का गठन प्रदेश कार्यकारिणी की उपस्थिति में किया गया।
इस चयन प्रकिया में पूरी पारदर्शिता बरती गयी, अध्यक्ष पद के लिए सर्व सम्मति से शाह आलम “उल्फ़त” का चयन हुआ, जिला सचिव अविनाश सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुर्तज़ा नदीम, अल्प संख्यक सचिव महफूज़ अहमद,स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति, सचिव रजनीश तिवारी,एस सी /एस टी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन भारती, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रतनपाल सिंह को चुना गया।
इसके साथ ही महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता मौर्या को चुना गया।
प्रदेश कार्यकारिणी सचिव सतेंद्र तिवारी ने लोक सभा चुनाव की तैयारी पर जोर दिया, प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर जे.पी.सिंह ने सभी साथियों को एकजुट होकर कार्य करने का मंत्र दिया एवं जिला प्रभारी श्रीराम निवास पासवान ने बचे हुए प्रकोष्ठ का जल्द से जल्द चयन करने का निर्देश दिया।
इस कार्यकरिणी की बैठक में मुख्यरूप से डॉक्टर संतोष सिंह, राम छबीला साहनी ,राम शब्द यादव, त्रिभुवन भारती, हरिओम चौबे, राम बहादुर मौर्य, ए. के. सहाय, अमरनाथ मद्धेशिया ,अखिलेश यादव, संजीव रावत, विक्रमजीत सिंह, रविन्द्र यादव,सरोज चौरसिया,आसिफ चंदन,और पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *