देवेन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता पखवारा के तहत रैली निकाली गयी
बिल्थरारोड, बलिया। देवेन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता पखवारा के तहत एक रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय में साफ सफाई से प्रारम्भ हुआ तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य डा0 हरेराम सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में शामिल महाविद्यालय के एनसीसी, रोवर्सध् रेंजर्स एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ साथ सभी छात्र-छात्राओ ने उत्साह से भाग लिया। रैली पूरे नगर का चक्रमण कर पुनः विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हो गयी। रैली के माध्यम से छात्रों ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने का काम किया तथा नारे बुलंद किये। स्वच्छता पखवारा के तहत महाविद्यालय द्वारा अब तक नुक्कड़
नाटक रैली, तेंदूआ व भटपुरवां गांवों की सफाई आदि का अभियान चलाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा चुका है। सफाई अभियान के तहत महाविद्यालय द्वारा 27 सितम्बर को क्विज प्रतियोगिता एवं 2 अक्टूबर को निबंध, पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी प्राचार्य डा0 हरेराम सिंह ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, दितीय व तृतीय स्थान लाने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जायेगा। रैली में महाविलय के प्राचार्य के अलावा डा0 मिथिलेश सिंह, डा0 वीरेन्द्र सिंह, डा0 शिवाकान्त मिश्र, डा0 उमेश कुमार सिंह, डा0 पुरूषोत्तम पांडेय, डा0 ओमकारनाथ पांडेय, डा0 संतोष कुमार सिंह के अलावा सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे।

