SDM क्षिप्रा पाल ने बच्चों, पत्रकार, व्यापारी को वितरित किया तिरंगा

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मोहम्मदाबाद गोहना स्थित शहीद चौक पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मोहम्मदाबाद गोहना की तरफ से झंडा वितरण कार्यक्रम हुआ।जिसमें उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना क्षिप्रा पाल ने पत्रकारों के साथ शहीद चौक पहुंचकर समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, स्कूली बच्चों, समाचार पत्र वितरित करने वाले हाकरो, इलेक्ट्रिशियन, आम नागरिको, कई पार्टी के नेताओं, दुकानदारों को झंडा वितरित किया।
तिरंगा वितरण कार्यक्रम में ग्राम ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मोहम्मदाबाद गोहना के तहसील अध्यक्ष सरफराज अहमद,अनंत कुमार आजाद, संतोष जायसवाल, कौशल कुमार, राजेश कुमार जायसवाल, खुर्शीद कमाल, रमेश यादव, दूधनाथ, प्रमोद विश्वकर्मा,राजीव कुमार, हारून खान,अजीत पटेल,संजय कुमार,पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, समाजसेवी दीपक डायमंड,डॉ. धर्म सिंह,वीरेन्द्र तिवारी,मोहम्मद आरिफ,जीवन मौर्या,जगदीश गुप्ता,मनोज कश्यप समेत अनेको लोग उपस्थित रहे।


