शुल्क जमा होने के बावजूद बच्चे को टीचर ने मारा, अभिभावक ने लगाया आरोप
पुलिस को दिया तहरीर एफ़आइआर दर्ज न होने पर की एएसपी से शिकायत
मऊ। रूपेश कुमार पांडेय अधिवक्ता के नेतृत्व में अभिभावक मंच मऊ ने अपर पुलिस अधीक्षक को थाना कोपागंज मऊ पुलिस द्वारा प्राथमिक की दर्ज नहीं करने पर प्रार्थना पत्र सौंप कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की साथ ही कहा कि एफ आई आर दर्ज नहीं कर थाना कोपागंज पुलिस द्वारा हिला हवाली किया जा रहा है। उसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अभिभावक मंच के अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह एडवोकेट के साथ अरुण कुमार राय ने अपनी आपबीती अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ को सुनते हुए बताया कि मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल डांडी चट्टी की अध्यापिका द्वारा उनके 7 वर्षीय पुत्र देवांश राय को शुल्क नहीं जमा होने के कारण मारा पीटा गया जबकि इसके पूर्व प्रिंसिपल को तीन माह का शुल्क दे दिया गया था । घटना के दिन कोई शुल्क बकाया नहीं था इसके बावजूद शुल्क नहीं देने के नाम पर पहले हमारे बच्चे को पहले क्लास रूम से बाहर किया गया । फिर उसको मारा पीटा गया । इस अवसर पर दीवानी कचहरी के अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा, सुभाष चंद्र यादव एडवोकेट, हेमंत कुमार एडवोकेट, राहुल यादव एडवोकेट, विनोद कुमार सिंह , संतोष यादव, अरविंद यादव मौजूद रहे।

