अपना जिला

बच्चों के बीच संतदेव चौहान ने मनाया जश्न-ए-आजादी

राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल एम्स में भी जश्न-ए-आजादी की धूम नजर आई. एम्स के आवासीय परिसर में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और मिलकर स्वतंत्रा दिवस मनाया. जिसमें बच्चों के साथ-साथ युवा और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. जबकि इस कार्यक्रम में बेहद खास मेहमान सामाजिक कार्यक्रर्ता संतदेव चौहान भी शामिल हुए. उन्होंने तिरंगा फरहाकर कार्यक्रम की शुरूआत की और फिर सबने एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गया. इस दौरान लोगों में जश्न-ए-आजादी को लेकर जबरद्स्त उत्साह दिखा. सबने एक दूसरे को इंडिपेंडेंस डे की बधाई दी और फिर एक दूसरे का मुंह मिठा कराया. इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगा-रंग कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ. छोटे-छोटे बच्चों ने इस मौके पर शानदार प्रस्तुतियां पेश की. बच्चों ने देशभक्ति वाले गीत गाए. तो कुछ बच्चों ने शानदार स्पीच भी दिया. इस दौरान प्रतिभावान बच्चों को सामाजिक कार्यक्रर्ता संतदेव चौहान ने पुरस्कृत और सम्मानित भी किया. और उनका हौसला भी बढ़ाया. 15 अगस्त के खास मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संतदेव चौहान ने बच्चों को आजादी के मायने बताए. संतदेव चौहान ने बताया कि हमारे स्वतंत्रा सेनानियों ने किस तरह धरती मां के लिए अपनी बलिदानी दी और हमारे देश को अंग्रेजों की चुंगल से आजाद कराया.

अपने बीच संतदेव चौहान को पाकर बच्चे भी बेहद खुश नजर आए. बच्चों ने सामाजिक कार्यकर्ता संतदेव चौहान से हर बार इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होने की गुहार लगाई.

सामाजिक कार्यकर्ता संतदेव चौहान ने भी बच्चों को निराश नहीं होने दिया उन्होंने वादा किया कि वो हर बार बच्चों के बीच ही स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएंगे. साथ ही उन्होंने बच्चों से देश सेवा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *