अपना जिला

गर्मी को देखते हुए मऊ में स्कूल का समय बदला

■ बच्चों ने कहा Thanks, DM अंकल

मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने वर्तमान में तापमान में अत्यधिक वृद्धि होने के कारण छोटे बच्चे उससे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन, मान्यता प्राप्त समस्त बोर्डो द्वारा संचालित जनपद के समस्त नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यालय के कक्षाओं के संचालन / शिक्षण का समय प्रातः 7:30 से 11:30 तक निर्धारित किया जाता। आठवीं से उच्चतर की कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित नियमानुसार चलेगी। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के समस्या को ध्यान में रखकर स्कूलों के समय में बदलाव पर बच्चों ने कहा बहुत ही अच्छा हुआ thanks, DM अंकल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *