अपना जिला

प्रेक्षक ने सेक्टर मजिस्ट्रेटो को दिया दिशा-निर्देश, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

मोहम्मदाबाद गोहना /मऊ ।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गये प्रेक्षक श्रीपाल रासु व पुलिस प्रवेक्षक राजीव रंजन ने तहसील सभागार मे सेक्टर मजिस्ट्रेटो की आवश्यक बैठक बुधवार को ली।श्रीपाल रासु ने उन्हे निर्देशित किया कि सर्वप्रथम सभी सेक्टर मजिस्टेट अपने अपने सेक्टर मे सुनिश्चित कर ले कि रैम्प, पीने के पानी की व्यवस्था,छाया की सुविधा है या नही, यदि यह सभी सुविधाए न हो तो तत्काल रिर्पोट करें। सभी सेक्टर मजिस्टेट अपने बीएलओ से सम्पर्क कर सभी बुथो का निरीक्षण आवश्य कर ले। एवं बुथो पर जाकर लोगो से पुछे कि कोई दंबग व्यक्ति तो नही है या कोई व्यक्ति प्रलोभन देकर मतदाताओ को अपने पक्ष मे मत देने के लिए दबाव बनाने की संभावना हो तो उसकी भी रिर्पोट करे। पुलिस प्रवेक्षक राजीव रंजन ने निर्देश दिया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर के थाना प्रभारीयो से सम्पर्क कर उन्हे भी समस्याओ को समय समय पर बताते रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं ज्वांइट मजिस्ट्रेटो अतुल वत्स ने सभी सेक्टर मजिस्टेटो को निर्देश दिया कि अपने सभी बीएलओ को बता दे कि मतदाता पर्ची सीधे मतदाता को ही देनी होगी। ये भी सुनिश्चित कर ले कि हर क्रिटिकल एवं वर्नेबुल बुथो पर बांउड्री है कि नही यदि नही है तो बांस बल्ली लगाकर बुथो को सुरक्षित कर ले। यदि कोई समस्या हो तो रिर्पोट दे। इस विधानसभा क्षेत्र मे लगभग तीन हजार दिव्यांग मतदाता है, उनके लिए चिन्हित बुथो पर उनकी सहायता के लिए मतदान कर्मी लगाये जायेगे।यह भी सुनिश्चित कर ले कि उनके लिए अनुमन्य सुविधा पुरी है या नही। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना राजकुमार ने भी सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटो से कहा कि बाउड्रीवाल या बांस बल्ली लगाकर मतदान केन्द्र को हर हाल मे सुरक्षित कर ले।
इसके बाद प्रवेक्षक ने पब्लिक बालिका इन्टर कालेज एवं संतगणिनाथ राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट कालेज का निरीक्षण किया जहां आरएएफ की महिला एवं पुरूष फोर्स को रूकने की व्यवस्था की गई है।
इसी क्रम मे खुरहट के बुथ संख्या 166,167,168 पर चौपाल लगाकर ग्रामीणो से मतदान के समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती हो तो उसकी जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी अथवा सेक्टर मजिस्ट्रेट को तुरंत देंने को कहा। लोगो ने बताया कि यहां पर मतदान मे कोई गढबढी नही होती है,सुचारू रूप से मत पडता है।
कार्यक्रम मे तहसीलदार चन्द्रभुषण प्रताप, राजस्व निरीक्षक हरिश्चन्द्र, अमित सिंह, गौरव राय, यादवेन्द्र प्रताप सिंह, गोविन्द शुक्ला सहित सभी सेक्टर मजिस्टेट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *