अपना जिला

इतिहास रचने के लिए रथ हुआ रवाना, डा० सानंद सिंह की मां सावित्री सिंह ने दिखाई हरी झंडी

गाजीपुर। जनपद के गाधिपुरम् बोरसिया स्थित सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज के द्वारा आयोजित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग 5000 किलोमीटर साइकिल यात्रा जिसका उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं शहीद सम्मान है।
कालेज परिसर में आयोजित पूजन में सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज की ट्रस्टी एवम प्रबन्ध निदेशक डा० सानन्द सिंह की पूज्यनीया माता सावित्री सिंह, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, अमित सिंह रघुवंशी ने भाग लिया। साइकिल यात्रा के अवसर पर विशेष रूप से कालेज परिसर में स्थित मारकण्डेय ब्रम्ह बाबा का पूजन एव सैय्यद बाबा की चादर पोशी भी की गयी
इस यात्रा के निमित्त तैयार रथ को ब्रह्म बाबा एवम सैय्यद बाबा के पूजन के पश्चात गाजीपुर से जम्मू के लिए रवाना किया गया। रथ के साथ सायकिल यात्रियों का गाजीपुर लंका मैदान के पास अशोक सिंह पप्पू एवम अन्य लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यह यात्री दुल्लहपुर के धामुपुर में पहुंच कर वीर अब्दुल हमीद को नमन एवम माल्यार्पण किये। खाकी बाबा कालेज परिसर में भी इस यात्रा का स्वागत प्रबन्धक अशोक सिंह पप्पू एवम अन्य के द्वारा किया गया। दुल्लहपुर तिराहे पर भी साइकिल यात्रा के सदस्यों ने वीर अब्दुल हमीद की मूर्ति की सफाई के पश्चात माल्यार्पण किया। उपस्थित लोगों को डा० सानन्द सिंह एवम डा०अशोक सिंह के द्वारा संबोधित किया गया। दुल्लह पुर से यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ आगे के लिए रवाना किया गया। यह साइकिल यात्रा प्रसिद्ध गांधीवादी विचारधारा के जनक एवं शिक्षाविद प्रोफेसर योगेंद्र यादव तथा प्रसिद्ध समाजवादी विचारधारा के समर्थक एवं शिक्षाविद प्रोफेसर सानन्द कुमार सिंह के कुशल संयोजन की जा रही है।डाक्टर सानन्द सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर 2019 को मां वैष्णो देवी के दर्शन के उपरांत जम्मू कश्मीर लाल चौक से यह सायकिल यात्रा प्रारंभ होकर पंजाब ,हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु होते हुए लगभग 123 दिन की यात्रा करके 30 जनवरी 2020 को कन्याकुमारी में रामेश्वरम दर्शन के साथ समाप्त होगी। इस यात्रा में विभिन्न प्रदेशों के विभिन्न जनपदों के ग्रामीण लोगों के बीच जाकर पर्यावरण के प्रति आम जन को जागरूक करना, विभिन्न विश्वविद्यालयों में पर्यावरण गोष्ठि आदि कार्यक्रम होंगे। इस यात्रा के लिए सत्यदेव डिग्री कॉलेज के निदेशक अमित सिंह रघुवंशी की देखरेख में यात्रा रथ का निर्माण कराया गया है।

इस पूजन कार्यक्रम में सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज की ट्रस्टी एवम प्रबन्ध निदेशक डा० सानन्द सिंह एवम उनकी पूज्यनीया माता सावित्री सिंह, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय. अमित सिंह रघुवंशी ने भाग लिया। सायकिल यात्रा के अवसर पर विशेष रूप से कालेज परिसर में स्थित मारकण्डेय ब्रम्ह बाबा का पूजन एव सैय्यद बाबा की चादर पोशी भी की गयी। इस अवसर पर दिग्विजय उपाध्याय काउंसलर सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज गाधिपुरम्,  इंजी, अजीत यादव प्रधानाचार्य सत्यदेव पालिटेक्निक कालेज, अमित रघुवंशी, दिनेश सिंह, तेजप्रताप सिंह प्रधानाचार्य सत्यदेव फार्मेसी कालेज,  प्रशान्त सिंह सोनू, राम जी गिरी, कृष्णा यादव, इन्द्रजीत सिंह, सुनील यादव प्रधानाचार्य,नवनीत वर्मा, डा०सुनील कुमार सिंह प्रधानाचार्य, राम जी गिरी, चन्द्र भूषण सिंह, रंजीत यादव, दिनेश यादव, प्रमोद सिंह निदेशक राम मनोहर लोहिया डिग्री कालेज अध्यात्मपुरम, राजेन्द्र यादव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पी जी कालेज गाजीपुर, अवधेश यादव, राकेश यादव युवा सपा नेता, सुनील राय, कृष्णा नन्द उपाध्याय. अविनाश उपाध्याय, शशांक शेखर दूबे, बी डी उपाध्याय. शकील अहमद, दया कुशवाहा, अरबिन्द ओझा, आलोक मिश्रा, जेश कुमार सिंह, डा०संजीव वर्मा, दिनेश यादव, नवनीत वर्मा, जनार्दन साहनी, धनंजय यादव
समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।

@विकास राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *