विजय राजभर घोसी से भाजपा प्रत्याशी
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट जगत प्रकाश नड्डा ने घोसी विधानसभा के उपचुनाव के लिए पार्टी के महामंत्री विजय राजभर को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। विजय राजभर सोमवार को अपना नामांकन करेंगे उनके नामांकन के लिए कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान अनिल राजभर का प्रोटोकॉल आ चुका है। विजय राजभर को प्रत्याशी बनाए जाने से घोसी के उपचुनाव के समर में नया माहौल पैदा हो गया है। अब देखना होगा कि समाजवादी पार्टी किसे अपना प्रत्याशी बनाती है। सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ही सपा के प्रत्याशियों होंगे। बहुजन समाज पार्टी पहले ही घोसी के नगर पंचायत की चेयरमैन के पति कयूम अंसारी को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। वैसे घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सबसे ज्यादा भूमिका निभाने की कड़ी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की पार्टी तो सुभासपा की भी होगी।

